{"_id":"58a9e87d4f1c1b0970d8504b","slug":"upset-student-flirting-the-hanging-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस व टूटा लटकता लाउडस्पीकर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी की घटना से क्षुब्ध बीए फाइनल की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी बीए फाइनल की एक छात्रा शनिवार रात करीब आठ बजे खेत से घर लौट रही थी। तभी वहीं के मनोज ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने हाथ से पकड़ी दरातीं आरोपी के गर्दन पर मार दी। युवती की चीख पुकार सुनकर परिवारीजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे़। इस दौरान युवती को धक्का देकर आरोपी युवक भाग गया। परिवारीजनों ने थाने में पहुंचकर छेड़खानी की तहरीर दी। परिवारीजनों के मुताबिक, जब वह तहरीर देने के बाद घर लौटे तो आरोपी मनोज कुमार व उसके भाई सर्वेश कुमार, कश्मीर पुत्र चूड़ामन, अखिलेंद्र पुत्र राजेंद्र ने छात्रा को जलील किया। इसी से क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगा ली। मृतका के भाई का आरोप है कि छेड़खानी की घटना से बहन बेहद आहत थी। पुलिस ने आरोपी मनोज पुत्र मातादीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बाद की तहरीर को पहले की घटना में जोड़ते हुये मुकदमा धारा 306 में तरमीम कर दिया।