फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UPSC Result: Retired Inspector daughter Katyayani secured 592nd and student Rajat secured 799th rank in UPSC

UPSC Result: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी बनेंगी अधिकारी, हासिल की 592वीं रैंक; रजत ने पाई 799वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 10:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

UPSC Result: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटी कात्यायनी अधिकारी बनेंगी। यूपीएससी में 592वीं रैंक हासिल की। वहीं रजत ने 799वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
UPSC Result: Retired Inspector daughter Katyayani secured 592nd and student Rajat secured 799th rank in UPSC
माता-पिता के साथ कात्यायनी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक छात्रा और एक छात्र ने जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है। मंगलवार को जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परीक्षा परिणाम में शहर निवासी कात्यायनी सिंह और रजत यादव ने सफलता हासिल की है। कात्यायनी सिंह ने परीक्षा में 592वीं रैंक हासिल की है तो वहीं रजत यादव ने 799वीं रैंक।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी ऋषिराम कठेरिया की पुत्री कात्यायनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 592वीं रैंक हासिल कर जनपद व समाज का नाम रोशन किया है। कात्यायनी का कहना था कि यदि लगन और मेहनत से परीक्षा दी जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। 
विज्ञापन


कात्यायनी के पिता ऋषिराम सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। वहीं मां मंजू देवी गंगानगर में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। परिवार वर्तमान में मेरठ में रह रहा है। वहीं कात्यायनी ने परीक्षा की तैयारी की। कात्यायनी दो बहनें और एक भाई हैं। बेटी की सफलता पर शहर के मोहल्ला पुरोहिताना में घर पर मौजूद ताऊ रामनरेश कठेरिया और रामशंकर कठेरिया को लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Result: Retired Inspector daughter Katyayani secured 592nd and student Rajat secured 799th rank in UPSC
रजत को मिठाई खिलाकर बधाई देते घर के लोग - फोटो : संवाद

रजत ने हासिल की 799वीं रैंक

बेवर निवासी रोडवेज कर्मी राजेंद्र सिंह यादव के पुत्र रजत यादव ने यूपीएससी परीक्षा में 799वीं रैंक हासिल की है। रजत ने यह सफलता दूसरे प्रयास में ही उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली। रजत ने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं लगाई। ऑनलाइन पुस्तकें मंगाकर तैयारी की। युवाओं की करियर के लिए करियर काउंसलिंग को उन्होंने जरूरी बताया जिससे वह करियर के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जान सकते हैं। रजत की मां रानी यादव गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed