Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UP Police Exam 2024: suspicious candidate was caught in second shift on last day exam in Mainpuri

UP Police Exam 2024: मैनपुरी में अंतिम दिन दूसरी पाली में पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, 1876 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 31 Aug 2024 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 10:31 PM IST
सार

UP Police Exam 2024: मैनपुरी में परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली में संदिग्ध अभ्यर्थी  पकड़ा गया। वहीं 1876 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 

विज्ञापन
UP Police Exam 2024: suspicious candidate was caught in second shift on last day exam in Mainpuri
कॉलेज के मुख्य गेट पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि दूसरी पाली में कचहरी रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र से एक संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया। पुलिस ने उस से पूछताछ की। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के पकड़े जाने की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन


शनिवार को जनपद में पुलिस भर्ती की परीक्षा पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच संपन्न हुई। सघन तलाशी के बाद शहर में बने 13 केंद्रों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सब कुछ ठीक रहा। वहीं दूसरी पाली में कचहरी रोड स्थित एक केंद्र में एक संदिग्ध अभ्यर्थी मिला। 

विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा के बाद आधार कार्ड में गड़बड़ी के चलते उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया। पकड़े गए संदिग्ध अभ्यर्थी का नाम संजय और वह गांव पटसुआ जनपद एटा का रहने वाला बताया गया है। जब परीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी के पकड़े जाने के संबंध में एएसपी राहुल मिठास से जानकारी ली तो बताया कि किसी भी अभ्यर्थी के पकड़े जाने के संबंध इन्कार किया। 
 
विज्ञापन

कहा कि ऐसी कार्रवाई उनकी जानकारी में नहीं है। हालांकि परीक्षा केंद्र पर तैनात कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस ने एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

अंतिम दिन 1876 ने छोड़ी परीक्षा

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 1876 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रथम पाली में पंजीकृत 3912 अभ्यर्थियों में से 2999 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 3912 अभ्यर्थियों में से 2959 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 953 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed