फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Unleash the performance demanded honorarium Rsoiyaen

रसोईयाें ने प्रदर्शन कर मानदेय दिलाने की मांग की

Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Unleash the performance demanded honorarium Rsoiyaen
रसोईयाें ने प्रदर्शन कर मानदेय दिलाने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया एकता संघ की ओर से शुक्रवार को रसोइयों ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि आठ माह से मानदेय नहीं मिला। अधिकारियों की लापरवाही से इस बार की दीपावली फीकी रह जाएगी। मंडल अध्यक्ष प्रियंका खान ने कहा कि जब भी अपने अधिकार की बात उठाते तब अधिकारी विद्यालयों से हमारा निष्कासन करने की धमकी देते हैं। रसोईयों के तैनाती वाले विद्यालयों में ही उनके बच्चों की पढ़ाई की शर्त को खत्म की जाए। विभाग की अनदेखी से नाराज रसोईयों कमलेश, प्रकाश वती, रूपवती, मिथलेश, रामबेटी, शकुंतला, गीता, संध्या एवं कांती शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठीं रहीं। रसोइयों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में दो दर्जन से ज्यादा रसोइया मौजूद थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed