फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Unhappiness in mother's father's fight

मां बाप के झगडे़ में मासूम परेशान

Tue, 30 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 30 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Unhappiness in mother's father's fight
मां बाप के झगडे़ में मासूम परेशान - फोटो : अमर उजाला
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर में मां बाप के बीच चल रही पारिवारिक कलह ने दो मासूमों की जिंदगी नरक बना दी है। आलम यह है कि खेलने कूदने की उम्र वे अपने मां के साथ नहीं रहना चाहते। यही नहीं मां-बाप की कलह से वे परेशान हैं। वहीं महिला पति के साथ नहीं रहना चाहती तो बच्चे मां के साथ नहीं रहना चाहते। मंगलवार को मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होने दोनों पक्ष की बात सुनकर परिवार परामर्श केंद्र को निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी पूनम की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। दंपति के बीच शादी के कुछ समय बाद ही लड़ाई झगडे़ शुरू हो गए। इस बीच दो बच्चों गोपी आठ वर्ष और रिशू चार वर्ष का जन्म हुआ। मां-बाप की कलह का असर मासूमों पर भी पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि दोनों के बीच चल रही कलह का असर पूरे परिवार पर पड़ रहा है। इसके चलते दोनों बच्चे दादी बाबा से अधिक घुलमिल गए। दोनों के बीच विवाद पंचायत और पुलिस से भी हल नहीं हुआ। कुछ दिनों पहले पूनम के पास रह रहा चार वर्षीय पुत्र जिद कर बाबा के साथ चला गया। मंगलवार को दोनों पक्ष एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पूनम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया है। मगर जब बच्चों से पूछा गया तो उन्होने कहा कि वह भी पिता और दादी बाबा के साथ रहना चाहते हैं। वहीं महिला एक बच्चे को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ गई। एसपी राजेश एस ने मामले में परिवार परामर्श केंद्र को दोनों के बीच सुलह कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं परिवार की कलह के चलते बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed