फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Under the current two unmanned crossing

दो फाटक रहित क्रासिंग पर अंडर पास चालू

Fri, 12 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 12 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Under the current two unmanned crossing
रेलवे क्रासिंग पर आए दिन हो रहे हादसों को कम करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पिछले सत्र में अंडरपास बनाने की योजना बनाई थी। इसके तहत मैनपुरी कचहरी से ब्राइमपुरतखरऊ तक कुल 10 अंडरपास बनाने प्रस्तावित हैं। इसके तहत दो रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाकर पूर्ण कर दिए हैं। इन्हें आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की शिकोहाबाद से लेकर फर्रुखाबाद रेलवे लाइन हैं। इस लाइन पर मैनपुरी जिले में कुल 21 रेलवे क्रासिंग हैं। इनमें से 13 क्रासिंग फाटक विहीन हैं।
विज्ञापन


 इन पर पिछले सालों में कई हादसे हो चुके हैं। हादसों पर नियंत्रण के लिए रेलवे ने इन 13 फाटक विहीन क्रासिंग में से 10 पर अंडरपास बनाने की योजना पिछले वित्तीय वर्ष में बनाई थी। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे ने बजट भी पास कर दिया था। तभी से अंडरपास बनाने का कार्य जारी है। पिछले दिनों रेलवे प्रशासन ने दो अंडर पास बनाकर आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। रेलवे के कर्मचारी शिवचरन सिंह ने बताया कि ललुपुर से ग्राम ज्योति खुर्द और सिवाई नगला चुन्नी से सिवाई भदौरा जाने वाली रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनकर तैयार हो चुके हैं। इनका लोगों ने आवगमन के लिए प्रयोग भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीन क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।
तीन अन्य फाटक विहीन रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले अंडरपास के निर्माण का कार्य बाकी है। शिवचरन ने बताया कि मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का काम करीब एक साल से चल रहा है। इन सभी का निर्माण अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं। जैसे ही अन्य पर काम पूरा हो जाता है उन्हें भी आईओडब्ल्यू महेश चंद्र के निरीक्षण के बाद जनता के लिए खोल दिया जगा।
इन क्रासिंग पर बनेंगे अंडरपास                   
- मैनपुरी रोड से नगला चुन्नी वाले मार्ग पर
- भोगांव संकिसा मार्ग पर जमौरा गांव वाली क्रासिंग
- भोगांव से बरौली जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग
- ग्राम दयानत पुर मोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर
- भोगांव से बड़ा सूरजपुर मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed