{"_id":"458cab694154d2bad4dae0ffeb02d40f","slug":"under-7-chess-tournament-kicked-the-game-aradya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में आराध्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में आराध्या ने मारी बाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर राकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में अंडर-7 बालक व बालिका वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल की आराध्या चौहान ने प्रथम, लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के गगनदीप ने द्वितीय, एकलव्य ने तृतीय, देवांशराज ने चौथा, संजीव ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-13 बालिका वर्ग में लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी की आर्या अवस्थी ने प्रथम हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल के ओम चौहान ने प्रथम, बाबा इंटरनेशनल घिरोर के नारायण चौहान को द्वितीय, सेंट मेरीज स्कूल के अभय चौहान को तृतीय, लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के रितिक यादव को चतुर्थ और आदित्य गुप्ता को पांचवां स्थान मिला।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक की भूमिका अवधेश जौहरी ने और उपनिर्णायक मंडल में अभिषेक जौहरी, सुशील सक्सेना, आशीष मिश्रा ने निभाई। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव तो बढ़ता है साथ ही उनमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना भी जागृत होती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर शशांक गुप्ता, संजय गौर, मीत चक्रवर्ती, राहुल, गोविंद, हरप्रीत आर्य, प्रशांत कठेरिया, अमर दयाल आदि मौजूद थे।