{"_id":"fb59a4586ff8129a2e6058d186822827","slug":"uddetpur-attempted-kidnapping-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उददेतपुर में बच्चों के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उददेतपुर में बच्चों के अपहरण का प्रयास
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उद्देतपुर अभई में सुबह कुछ लोगों ने दो बच्चों की पिटाई कर उनके अपहरण का प्रयास किया। बच्चों को बचाने गए पिता और उसके भाई के साथ आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नियत से आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। गांव के और लोगों के आ जाने से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को सुबह करीब छह बजे उद्देतपुर अभई निवासी संतोष कुमार का पुत्र नितिन और भतीजा सत्यम शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के राजीव यादव, कल्लन, सुरेंद्र यादव, भोला बॉबी और उनके आठ-नौ अज्ञात साथियों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उन्हें कुरावली रोड की ओर ले जाने लगे। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर संतोष और उनके भाई अतुल कुमार पीछे दौड़े और बच्चों को छोड़ने की गुहार लगाई। इस पर आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। राजीव यादव ने तमंचे से फायर भी किया। शोर और फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की और दौड़े तो आरोपी दोनों बच्चों को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संतोष कुमार और परिवार के लोगों ने दोपहर कोतवाली आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। संतोष ने उक्त आरोपियों पर बच्चों के साथ मारपीट कर अपहरण करने के प्रयास की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।