UP News: विधवा का बनाया अश्लील वीडियो, साथी को भेजा; फिर दोनों करने लगे गलत काम, सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न
मैनपुरी में युवक ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसे साथी को भेज दिया। दोनों चार वर्षों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने विधवा महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही यह वीडियो अपने साथी भेजा तो वह भी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। अब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव का ही युवक उससे करने लगा बातचीत
मामला करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली युवती की शादी फर्रुखाबाद जिले में हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद गांव के ही एक युवक ने उससे बातचीत करने लगा। वह उसे ढांढस बंधाता। इस पर वह उसे अपना हितैषी समझने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और युवक के साथ उसके शारीरिक संबंध बन गए। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
वीडियो वायरल करने की देते हैं धमकी
आरोपी ने यह वीडियो कन्नौज के रहने वाले अपने एक साथी के मोबाइल पर भेजा। इसके बाद दोनों ब्लैकमेल करके दोनों उसका यौन शोषण करने लगे। अब वह उनकी बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। परेशान होकर पीड़िता ने एएसपी से मदद की गुहार लगाई। शिकायत पर एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस
रुपये भी ले चुके हैं आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे रुपये भी ले चुके हैं। इसके बाद भी चार साल से उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। आए दिन धमकी से अब वह काफी परेशान हो चुकी है।