फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two years later, not pull wire on poles

दो साल बाद भी नहीं खींचे खंभों पर तार

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two years later, not pull wire on poles
विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 किशनी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में दो साल पहले बिजली विभाग ने खंभे तो लगा दिए लेकिन आज तक तार नहीं खींचे हैं। गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम से खंभों पर तार लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

समान ग्राम सभा का मजरा पहाड़पुर विद्युत विभाग की लापरवाही का शिकार हो रहा है। हालात यह हैं कि विद्युतीकरण के नाम से दो साल पहले बिजली विभाग ने खंभे तो गाड़ दिए पर तार खींचना भूल गए हैं। पहाड़पुर के पड़ोसी गांवों में बिजली आती है। पहाड़पुर के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इन गांवों में जाना पड़ता है। पहाड़पुर में खंभों पर तार नहीं खींचे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के 65 साल के विश्राम सिंह कठेरिया का कहना है कि उनकी पूरी जिंदगी अंधेरे में कट गई है। 
विज्ञापन

76 साल के सियाराम पाल का कहना है कि उनकी आगे की पीढ़ी को उजाला मिले अब यही उनकी तमन्ना है। 80 साल के गंगाचरन पाल कहते हैं कि कंपनी के ठेकेदार खंभे लगाकर जल्द तार खींचकर बिजली आने का वादा कर गया था पर दो सालों से वह सब बिजली के इंतजार में बैठे हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई पर कोई फायदा नहीं हुआ है। ग्रामीण देवेश राजावत, कर्मवीर चौहान, दिलीप सिंह राजावत, अनिरुद्ध सिंह, प्रशांत पाल, सोनू पाल, सत्यनारायण जाटव, टिंकू पाल आदि ने डीएम से गांव में लगे खंभों पर तार खिंचवाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़पुर में खंभों पर तार नहीं खींचे जाने का मामला अधिकारियों की जानकारी में है। कंपनी के पास सामान नहीं होने के कारण कार्य अधूरा पड़ा है। शीघ्र ही खंभों पर तार लगवाकर गांव में बिजली शुरू कर दी जाएगी। 
- गिरि प्रसाद, जेई, उपकेंद्र चौराईपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed