{"_id":"670a6a6ba08426a66901a8be","slug":"two-people-including-child-died-due-to-fever-and-heart-problems-in-mainpuri-46-admitted-in-critical-condition-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बुखार और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी, बच्चे सहित दो की मौत; गंभीर हालत में 46 किए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बुखार और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी, बच्चे सहित दो की मौत; गंभीर हालत में 46 किए गए भर्ती
Sat, 12 Oct 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:54 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। बच्चे सहित दो की मौत हो गई। गंभीर हालत में 46 मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
Fever
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत भी हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक साल के बच्चे की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने हार्ट अटैक के चलते दम तोड़ दिया। पांच मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बहादुर निवासी परी (1) पुत्री उपेंद्र को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन ने शनिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान परी की मौत हो गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर निवासी रघुवीर सिंह (60) को शुक्रवार की शाम अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे की ओपीडी में 866 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, निमोनिया और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था उपचार के कुछ समय में ही बच्ची की मौत हो गई।