फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died of fever and diarrhea in Mainpuri while 44 admitted in critical condition

Mainpuri: बुखार और डायरिया से दो मरीजों की मौत, 44 को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार और डायरिया से दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 44 को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two patients died of fever and diarrhea in Mainpuri while 44 admitted in critical condition
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण गर्मी के बीच बुखार, डायरिया सहित विभिन्न बीमारियों से लोगों की मौत हो रही है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्र में बुखार और डायरिया के दो मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


भोगांव के मोहल्ला जौहरी निवासी राज वर्मा (32) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर के यहां उपचार हो रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार को राज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रमईहार निवासी मनेश कुमार (32) शराब का लती था। उसे दो दिन से डायरिया की दिक्कत थी। 
विज्ञापन


परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सभी मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी प्रेमनाथ (80) को कुछ दिनों से सांस की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी शिवकुमार (62) को रविवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कैंसर पीड़ित ने तोड़ा दम

मोहल्ला छपट्टी निवासी राकेश बाथम (56) कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। रविवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed