Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devotees celebrated the birth of Lord Shri Ram.

Mainpuri News: भगवान श्रीराम के जन्म पर श्रद्धालुओं ने मनाईं खुशियां

Sun, 15 Nov 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated the birth of Lord Shri Ram.
नवीगंज। रामलीला महोत्सव में रविवार को भगवान श्रीराम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाई। अयोध्या के राजा दशरथ के यज्ञ का आयोजन किया, जिसके फलस्वरूप श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इसके बाद भगवान की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। चारों राजकुमार जब बड़े होते हैं तो गुरु विश्वामित्र का अयोध्या आगमन होता है। वह यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगते हैं। गुरु विश्वामित्र के साथ वन के लिए जाते समय भगवान श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अजय पुजारी, राजू शर्मा, अवनीश शाक्य, राजीव चौहान, मुकेश शाक्य, अभिषेक राजपूत, भोले गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed