{"_id":"6af9f28b70c12fe7880adcdd","slug":"a-400-meter-long-concrete-drain-will-be-constructed-at-a-cost-of-20-million-2-crore-rupees-mainpuri-news-c-163-1-eta1004-160224-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो करोड़ से बनेगा 400 मीटर लंबा पक्का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो करोड़ से बनेगा 400 मीटर लंबा पक्का नाला
विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित नर्सरी के पास गुजरता नाला। संवाद
एटा। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत कैलाश गंज तालाब से नर्सरी पुलिया तक लगभग 400 मीटर लंबे नाले को पक्का किया जाएगा। साथ ही नाले को ऊपर से ढकने का कार्य भी कराया जाएगा। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
अभी तक नाले के खुले होने के कारण आसपास के लोगों को गंदगी और बदबू की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्मी के मौसम में नाले से उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। वहीं खुले नाले में कचरा जमा होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी में भी दिक्कत आती है।
नगर पालिका परिषद की ओर से प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद है। नाला पक्का होने और ऊपर से ढक दिए जाने से इसमें कचरा गिरने की समस्या भी कम होगी। इससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और लोगों को दुर्गंध से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस निर्माण कार्य का एक बड़ा फायदा सफाई कर्मचारियों को भी होगा। अभी खुले नाले की सफाई के दौरान कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नाले के पक्का और ढका होने से सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों को सफाई के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
-- वर्जन--
कैलाश गंज तालाब से नर्सरी पुलिया तक करीब चार सौ मीटर लंबे नाले को पक्का किया जाएगा। नाला पक्का होने में करीब दो करोड़ की लागत आएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। - सुधा गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद