फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two injured in collapsing wall collapsed

आंधी में ढही दीवार, दो घायल

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two injured in collapsing wall collapsed
आंधी में टीन गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार को आए आंधी-पानी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। सुबह बिजली गिरने से औंछा में दो भैंस व एक पड़रा मर गए। वहीं कुरावली में आंधी के चलते दीवार गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गुुरुवार देर रात पेड़ गिरने से भोगांव क्षेत्र में एक भैंस घायल हो गई। हालांकि रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एक बार फिर लोगों को आधी का कहर झेलना पड़ा। सुबह आई तेज आंधी और उसके बाद शुरू हुआ बारिश ने लोगों परेशान कर दिया। बारिश के चलते जहां एक ओर मौसम खुशगवार रहा। वहीं औंछा क्षेत्र के गांव नगला दया में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से विशेश्वर पुत्र गंगा सिंह दो भैंस एक पड़रा मर गया। चीतई कालीचरन शाक्य के मकान की दीवार व सीमेंट की टीन उड़ गई। इससे उनका हजारों का नुकसान हो गया। वहीं कुरावली में ग्राम जींगन निवासी कश्मीर सिंह का दो मंजिला मकान है। एक मंजिल पर दीवार बनी हुई है। गुरुवार की रात कश्मीर सिंह के पुत्र जयवेंद्र, राममनोहर आंगन में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक आंधी आई और पहली मंजिल पर बनी दीवार छत पर गिर पड़ी। इससे छत का मलबा आंगन में आ गिरा। इसकी चपेट में आने से आंगन में सो रहे जयवेंद्र और राममनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भोगांव में विगत दिवस आए आंधी से ग्राम नगला कबीश्वर निवासी नौलाख सिंह की लगभग 60 हजार रुपये कीमत की भैंस के ऊपर अचानक पेड़ गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार दौरान शुक्रवार को मर गई। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। वहीं शहर में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed