{"_id":"577a6c004f1c1b6f0c7f9f00","slug":"two-brothers-killed-in-road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी राजीव कुमार (25)रविवार सुबह करीब सात बजे भाई विवेक (18) के साथ बाइक से कस्बा बाजार खरीदारी करने आया था। वापस लौटते समय घिरोर-कुरावली मार्ग पर अशोकपुर भट्ठा के समीप सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आ गए, हादसे में राजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, विवेक घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों भाईयों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम परिवारीजनों को सौंप दिया है।
घर में मचा कोहराम
सगे भाईयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाई थे जिनमें बड़ा भाई राजीव और छोटे भाई विवेक की मौत हो गई। मृतक के पिता रामबाबू हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही कई बार बेहोश हुए।