फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   True love: marrying handicapped groom whole family gave up became bride by putting garland

UP: प्यार हो तो ऐसा...दिव्यांग दूल्हे से शादी करने की ऐसी जिद, हार गया पूरा परिवार; वरमाला डाल बनी दुल्हनिया

Wed, 27 Nov 2024 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

बेटी अपने पिता की इच्छा के विपरीत दिव्यांग दूल्हे से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने थाने में हंगामा कर दिया। जिसके बाद पिता भी हार गया। बेटी ने अपनी मर्जी से दिव्यांग को जीवन साथी बनाया।

विज्ञापन
True love: marrying handicapped groom whole family gave up became bride by putting garland
शादी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में परिजन ने दिव्यांग दूल्हे की जानकारी होने के बाद शादी करने से इन्कार कर दिया था लेकिन युवती उसे दिल ही दिल पति मान चुकी थी। सोमवार को युवती ने थाने पहुंच कर दिव्यांग से ही शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने बालिग होने की वजह से घर भेज दिया था। मंगलवार को युवती ने दिव्यांग दूल्हे के गले में वरमाला डाल कर जीवन साथी बनाया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नगरिया निवासी सुभाष कठेरिया ने पुत्री शिवानी की शादी अंडनी निवासी योगेश कठेरिया के साथ तय की थी। मंगलवार को बरात आनी थी। लेकिन सोमवार को दुल्हन के पिता को जानकारी हुई दूल्हा तो दिव्यांग है। इसका पता लगते ही शादी करने से मना कर दिया। लेकिन शिवानी ने साफ कह दिया कि वह शादी करेगी तो योगेश के साथ ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजन नहीं माने तो थाने पहुंच कर शिकायत दी थी। शिवानी के बालिग होने की वजह से पुलिस ने उसे स्वतंत्र रूप से जीवन साथी चुनने की बात कहते हुए थाने से परिजन को समझा बुझा कर भेज दिया था। मंगलवार को योगेश के घर पर मंडप की सारी रस्में पूरी हुईं। शिवानी दुल्हन के लिबास में सजी और योगेश के गले में वरमाला डाल कर उसे अपना जीवन साथी बनाया। मंगलवार को दिव्यांग योगेश और शिवानी के परिणय सूत्र में बंधने के बाद लोगों में दुल्हन की हिम्मत और दूल्हे की किस्मत को लेकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed