फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Truck thrashed the bike riders, young man killed

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Truck thrashed the bike riders, young man killed
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात किशनी-कुर्रा बार्डर पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया जिसमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला दौलत का रहने वाला रिषी कुमार बुआ के लड़के शिवकुमार के साथ बाइक से किशनी जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब बाइक किशनी-कुर्रा बार्डर पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भेजा। वहां रिषी की मौत हो गई। शिवकुमार की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


खेत से घर लौटते समय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
 गांव सतनी निवासी उजागर सिंह (38) गुरुवार देर शाम घर से खाना खाने के बाद खेत में खड़ी धान की फसल को पानी देने गए थे। रात खेत में ही गुजारने के बाद तड़के करीब चार बजे घर लौट रहे थे तभी रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पर था बैंक का लोन
 गांव सतनी निवासी मृतक किसान के परिवारीजनों ने बताया कि उसने करीब पांच साल पहले सेंट्रल बैंक से 50 हजार का लोन लिया था लेकिन अभी तक अदा नहीं कर सका। जिसके चलते दो बार आरसी भी कट चुकी है। लेकिन आत्महत्या करने की बात से परिवारीजनों ने इंकार कर दिया।

शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विभिन्न सड़क हादसों में शुक्रवार को सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा कुसमरा क्षेत्र के बेवर-इटावा मार्ग पर हुआ। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ढकपुरा का रहने वाला शंकर सिंह तोमर बाइक से किशनी जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। दूसरी बाइक पर बगैर हेलमेट तीन युवक सवार थे। हादसे में शंकर सिंह और दूसरी बाइक पर बैठे विशाल निवासी आगरा रोड, आशीष निवासी करहल रोड और मुनेंद्र निवासी आगरा रोड थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा थाना बिछवां क्षेत्र में हुआ। गांव जैली निवासी कुल्दीप पत्नी रश्मि और मां सुधा को बिछवां से दवा दिलाकर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे तभी सुन्नामई मोड़ के समीप बाइक फिसलकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed