फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Train from Mainpuri to Delhi cancelled for two days due to which passengers in buses increased

Mainpuri: रेल रद्द होने से बसों में बढ़ गए यात्री, दिल्ली जाने के लिए एकमात्र ट्रेन का दो दिन से संचालन बंद

Sat, 15 Jul 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 11:34 PM IST
सार

Mainpuri News: मैनपुरी से दिल्ली जाने वाली रेल रद्द होने से बसों में यात्री बढ़ गए। दिल्ली जाने के लिए एकमात्र ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस दो दिन से रद्द है। 

विज्ञापन
Train from Mainpuri to Delhi cancelled for two days due to which passengers in buses increased
Mainpuri: रेल रद्द होने से बसों में बढ़ गए यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का दो दिन से संचालन बंद होने के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। शाम के समय बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। रात 12 बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन होता है।

विज्ञापन


दिल्ली में आई बाढ़ के बाद दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन 13 जुलाई से बंद कर दिया गया है। रेल बंद करने का कारण कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होना बताया गया है। दो दिन से अचानक रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। शाम सात बजे के बाद दिल्ली जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में रोडवेज बस स्टैंड पर जमा होते हैं। लंबा सफर होने के कारण बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रहती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: यमुना में उफान से सांसत में लोगों की जान, एत्माद्दौला और ताजमहल स्मारक की दीवार तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज सूत्रों की मानें तो मैनपुरी डिपो की बसों से दिल्ली जाने वाले यात्री 200 से 300 तक बढ़ गए हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए मैनपुरी डिपो की अंतिम बस रात 12 बजे दिल्ली जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक दो रोडवेज कर्मचारी भी न केवल रात 12 बजे तक बस स्टैंड पर मौजूद रहते हैं, बल्कि पूछताछ केंद्र भी रात 12 बजे तक खुला रहता है।

रोडवेज की 35 बसों का संचालन

मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा है। दिल्ली मार्ग पर एटा होकर 35 बसों का संचालन किया जा रहा है। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक एटा होकर दिल्ली के लिए 20 बसों का संचालन मैनपुरी डिपो द्वारा किया जा रहा है।



यह भी पढ़ेंः- मासूमों की सेहत से खिलवाड़: आगरा में मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, अभिभावकों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

दूसरे डिपो की हैं 15 बसें

रात आठ बजे से 12 बजे तक बस स्टैंड से दिल्ली के लिए 15 बसें जाती हैं। इनमें कौशांबी डिपो, ग्रेटर नोएडा डिपो, नोएडा डिपो, इटावा डिपो, औरैया डिपो, हमीरपुर डिपो, राठ डिपो की बसें शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

एआरएम संजीव कुमार ने बताया दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की संख्या दो दिनों से बढ़ी है। शाम के समय बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए बसों की संख्या पर्याप्त है। अगर जरूरत होगी तो बसें बढ़ाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रात 12 बजे तक तीन कर्मचारी बस स्टैंड पर मौजूद रहकर व्यवस्था देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed