फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tragic accident: Car ran over police sub inspector dragged with bike for 20 meters died on the spot

दर्दनाक हादसा: कार ने दरोगा को रौंदा...20 मीटर तक बाइक संग घसीटा, मौके पर ही मौत; दृश्य देख कांप गए लोग

Fri, 02 May 2025 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 03:40 PM IST
सार

बेवर थाने में तैनात दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार ने दरोगा की बाइक में टक्कर मारी। बाइक कार में फंस गई, जिसकी वजह से 20 मीटर दरोगा बाइक के साथ घिसटती हुए चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  
 

विज्ञापन
Tragic accident: Car ran over police sub inspector dragged with bike for 20 meters died on the spot
मृतक दरोगा का फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाने में तैनात दरोगा की कार की टक्कर से मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब एसआई एक हादसे की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन

 

मामले के अनुसार बेवर थाने के हल्का नंबर दो में तैनात एसआई राकेश गौतम कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर सड़क दुर्घटना के मुकदमे का नक्शा बनाने लगभग 2:00 बजे जा रहे थे। ग्राम दहेड के सामने पीछे की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती कि एसआई लगभग 20 मीटर तक बाइक समेत घिसटते चले गए। गंभीर रूप से चोटें आने पर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। मृतक एसआई राकेश गौतम पुत्र रूपचंद गौतम निवासी लालगढ़ी थाना सादाबाद जिला हाथरस 55 वर्ष वर्तमान में आगरा के आवास विकास में मकान बनाकर रह रहे थे। पुलिस ने सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार बेवर थाना क्षेत्र के ही ग्राम मटैना निवासी रिटायर्ड दरोगा अजय पाल सिंह की बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस एसआई को सीएचसी बेवर लेकर आई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed