{"_id":"5730c8d04f1c1b1616919a26","slug":"time-to-complete-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरी हो परियोजनाओं का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरी हो परियोजनाओं का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 09 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम खरपरी और गांगसी में निर्माणाधीन जल परियोजनाओं का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम को अवशेष धनराशि अवमुक्त कराने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी लोकेश एम ने खरपरी में 8.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ओवरहैड टैंक का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि परियोजना वर्ष 2014-15 में स्वीकृत हुई थी। इसमें अभी तक मात्र 51 लाख रुपया ही अवमुक्त हुआ है। इससे एक हजार किलो लीटर क्षमता के ओवरहैड टैंक निर्माण पूरा हो चुका है। इस जल परियोजना से खरपरी के आसपास की 16,500 आबादी लाभान्वित होगी। 24 सौ लोगों को इस परियोजना से कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने 4.61 करोड़ की लागत से 400 किलो लीटर क्षमता की गांगसी में निर्मित जल परियोजना का भी निरीक्षण किया। यह योजना वर्ष 2013-14 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए अभी तक मात्र 1.63 करोड़ रुपये ही अवमुक्त हुए हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने से गांव गांगसी, नगला उधन्ना, मधुपुरा, महिपत, नगला हरीसिंह, नगला बूचा, नगला सराय, नगला मुकुट, नगला खुशाल संतृप्त होंगे। उन्होंने गांगसी में ही निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। इसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर तत्काल उपकेंद्र को हैंडओवर कर प्रारंभ कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता निगम ओमवीर दीक्षित उपस्थित रहे।