{"_id":"5888e3e44f1c1b9e7dcf49a0","slug":"time-seeking-qualified-candidates-to-choose","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्य प्रत्याशी चुनना समय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्य प्रत्याशी चुनना समय की मांग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
योग्य प्रत्याशी चुनना समय की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही शत प्रतिशत मतदान की मुहिम के तहत बुधवार को विकास भवन में विभाग के कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ ली। उन्होंने चुनाव में योग्य प्रत्याशी का चयन समय की मांग बताते हुए योग्यता का भी चयन करने का संकल्प लिया।
सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा आज योग्य प्रत्याशी का चयन करना ही समय की मांग बन गई है। योग्य प्रत्याशी के चयन के लिए शत प्रतिशत मतदान करना और कराना जरूरी है। मतदान करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर मतदान नहीं करेंगे तो योग्य प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाएंगे। इस मौके पर विकास भवन के कर्मचारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को जनपद भर में कार्यक्रम हुए। अधिकारियाें और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी और सुदिती ग्लोबल एकेडमी में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत के नागरिक हैं। विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी अमित सिंह व जिला सूचनाधिकारी ने विद्यालय परिसर में मतदाताओं को संकल्प दिलवाया और कहा कि वही अपने घर के मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। किरस सौजिया में प्रबंध निदेशक अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष किरन सौजिया, प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया और सुदिती ग्लोबल में प्रबंध निदेशक डा. राममोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्या डा. कुसुम मोहन, लव मोहन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में भी मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य सुमन यादव, आशा शर्मा, सरोज यादव, अनुपम, प्रेमलता मौजूद रहे। आरसी कन्या इंटर कालेज में स्वीप एवं एनएसएस के तहत छात्राओं ने मतदाता दिवस पर नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य व भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खुशबू, मुस्कान, मेघा, अर्पिता, आरजू, मोना, दीप्ती, प्रियंका, अंजली आदि मौजूद रहे। आरसी महिला डिग्री कालेज में मतदाता दिवस पर महाविद्यालय की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। स्लोगन चार्ट पर अपने मतदान से संबंधित विचारों को लिखा और कविताएं भाषण, नाटक, लोकगीत आदि भी प्रस्तुत किए। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी, प्राचार्या डा. शेफाली यादव, डा. मधु गुप्ता डा. कुसुम यादव, लेफ्टिनेन्ट सविता, डा. नीलम शाक्य, डा. नेहा शाक्य, दीपशिखा, शिखा आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें मतदान के दिन वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी कहा कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं युवा मंडलो के पदाधिकारीयों के साथ ही एवं प्रवीण प्रताप सिंह, ब्रजेश यादव, अरुण बाथम, धनंजय उपाध्याय, मुकील अहमद, हेमंत दुबे आदि मौजूद रहे। सेंट मेरीज स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रबंधक दीपक दास, बीना गौड़, मोलिना राय, भावना श्रीवास्तव, मधु कश्यप, ज्योत्सना राठौर आदि मौजूद रहे।