फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three youths arrested in army recruitment after second

दूसरे के नाम पर सेना भर्ती में आए तीन युवक पकड़े

Tue, 09 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 09 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested in army recruitment after second
सेना भर्ती में पहुंचे 3545 युवा - फोटो : अमर उजाला
नवीन मंडी में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को दूसरे के स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए तीन युवकों को सेना के अधिकारियों ने पकड़ा। तीनों युवक शामली, आगरा और जालौन के रहने वाले हैं। पुलिस वहां उनसे पूछताछ कर रही थी। हालांकि सेना अधिकारियों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में सेना भर्ती मेला का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। सोमवार देर रात आंधी के दौरान तीन युवक वहां तैनात कर्मियों को चकमा देकर परिसर में प्रवेश कर गए। वह किसी दूसरे युवकों के स्थान शारीरिक दक्षता की परीक्षा देने के लिए आए थे। चेकिंग के दौरान जब कागजात आदि की जांच की गई तो तीनों युवक फर्जी निकले। पकडे़ गए विकास निवासी सुन्नागांव शामली, अर्जुन निवासी टेड़ी बगिया जमुना नगर आगरा और विजय निवासी गांव उद्धेतापुरा थाना अतरौली जालौन को सेना के जवान पकड़कर थाने ले गए। वहां तीनों को पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनसे सेना में नौकरी लगवाने के लिए रुपये लिए गए थे। साथ ही उन्हें फर्जी कागजात आदि देकर प्रवेश कराया गया था। हालांकि रुपये लेने वाले लोग कौन थे इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सके। ुवकों के विरुद्ध ोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आर्मी को चकमा देकर देर रात तीनों युवक सेना भर्ती में प्रवेश कर गए थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई चल रही है।
- राजेश एस, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed