{"_id":"586e89984f1c1bdd69159c88","slug":"three-pound-lump-out-of-the-woman-s-abdomen","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पेट से निकली तीन किलो की गांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पेट से निकली तीन किलो की गांठ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला के पेट से निकली तीन किलो की गांठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटदर्द की शिकायत को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई महिला के आपरेशन के दौरान चिकित्सकों की टीम ने गर्भाशय से चिपके करीब तीन किलो की गांठ को सफलतापूर्वक निकाला है। आपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं आपरेशन के बाद चिकित्सक और नि:संतान महिला को गर्भधारण की उम्मीद भी जगी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव टिकसुरी निवासी ममता को मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला करीब 10 दिन पूर्व जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डाक्टर गौरव पारिख से उपचार के लिए मिली थी। जांच के बाद उसके पेट में छोटी गांठ होने की बात बताई गई। महज दस दिन में गांठ ने बड़ा रूप ले लिया। मंगलवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जन डाक्टर पारिख, डाक्टर अभिषेक यादव (एमएस) और नानक चंद्र ने गुरुवार सुबह जांच के बाद आपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटा तक चले इस आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने महिला के गर्भाश्य से चिपकी करीब तीन किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकाली। आपरेशन के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
डॉ. पारिख ने बताया कि यह आपरेशन इसलिए भी सफल कहा जा सकता है कि गर्भाशय को कोई भी नुकसान किए बिना गांठ को निकाला गया है। महिला नि:संतान है इसलिए अब वह मां भी बन सकती है।