फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three people including two-year-old child died due to fever and diarrhea in Mainpuri

Mainpuri News: बुखार और डायरिया का कहर, दो साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत

Wed, 07 Aug 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार और डायरिया से पीड़ित दो साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दो का अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three people including two-year-old child died due to fever and diarrhea in Mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती दो साल के बच्चे सहित तीन मरीजों की बुखार और डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। बुखार से पीड़ित 17 और डायरिया से पीड़ित 10 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।ओपीडी में 988 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक बुखार और डायरिया के मरीज पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या भी 100 के लगभग थी। 

विज्ञापन

शहर के गोलाबाजार निवासी पियूष (2 वर्ष) पुत्र नरेंद्र को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार की सुबह अचानक उसे खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
 

भोगांव के गांव नाका निवासी सोमवती (50) पत्नी राकेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के बड़ा बाजार निवासी गुलाब राम (48) को पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत से वृद्ध की मौत

बेवर के नगला देवी निवासी श्रीकृष्ण (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सभी मरीजों को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। गुलाबराम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed