फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three people including a girl were injured when a house wall collapsed.

Mainpuri News: मकान की दीवार गिरने से बालिका सहित तीन घायल

Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 26 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three people including a girl were injured when a house wall collapsed.
कुरावली। गांव बरखेड़ा में सोमवार शाम आंधी में एक मकान की दीवार सो रहे वृद्ध दंपती व नातिन पर गिर गई। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी बलबीर सिंह कठेरिया का मकान सोमवार शाम करीब सात बजे उस वक्त आंधी की चपेट में आ गया। जब वह परिजन के साथ घर में थे। चार-चार इंच की दो दीवारें भर भराकर अंदर की ओर गिर गईं। मलबे में बलबीर सिंह, उनकी पत्नी ममता और आठ वर्षीय नातिन नेहा दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मलबा हटाने के बाद तीनों को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर घायलों के बारे में जानकारी जुटाई, अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भदौरिया और कानूनगो शशिभूषण भी मौके पर पहुंचे। क्षति आंकलन की रिपोर्ट तहसील भेजी है। घायलों को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed