फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three people died including girl suffering from fever in Mainpuri

Mainpuri News: बुखार से पीड़ित बच्ची सहित तीन की मौत, हालत बिगड़ने पर चार मरीज मेडिकल कॉलेज किए गए रेफर

Mon, 02 Sep 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार से पीड़ित बच्ची सहित तीन की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर चार मरीज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए। 

विज्ञापन
Three people died including girl suffering from fever in Mainpuri
जिला अस्पताल में दवा काउंटर में लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियां तेजी के साथ बढ़ रही हैं। बुखार से पीड़ित बच्ची सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में 1155 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला अखई निवासी अजय पाल (51) को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शहर के देवी रोड निवासी अंकिता (4) पुत्री राजीव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार की रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर पतारा निवासी सरला देवी (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार की रात उन्हें परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सरला देवी को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। अन्य दो मरीज मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए।
 
विज्ञापन

अचानक खून की उल्टियां होने से युवक ने तोड़ा दम

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी जागन सिंह (45) को सोमवार को अचानक खून की उल्टियां हुईं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed