फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three patients of diarrhea and blood pressure died in Mainpuri six referred when their condition worsened

Mainpuri News: नहीं थम रहीं बीमारियां, डायरिया और ब्लड प्रेशर के तीन मरीजों की मौत; हालत बिगड़ने पर छह रेफर

Sat, 21 Sep 2024 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 04:19 PM IST
सार

जिले में बीमारियों का कहर नहीं थम रहा है। डायरिया और ब्लड प्रेशर के तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि अन्य बमारियों से ग्रसित छह की हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Three patients of diarrhea and blood pressure died in Mainpuri six referred when their condition worsened
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार, डायरिया, अस्थमा आदि से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध सहित डायरिया और ब्लड प्रेशर के दो मरीजों सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं छह मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1211 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी निवासी शैलेंद्र सिंह (45) पुत्र जितेंद्र सिंह को ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। शुक्रवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी वेदराम (90) को पिछले कुछ दिनों से ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी नंदराम (60) को शुक्रवार की रात अचानक उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि शैलेंद्र को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। वहीं अन्य दो मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed