Mainpuri: बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का कहर, तीन मरीजों की मौत, पांच मरीजों की हालत गंभीर, रेफर
मैनपुरी जिले में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां इससे ुपीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। 13 मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए। 602 मरीजों को जिला अस्पताल की ओपीडी में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं पांच मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
शहर के मदारगेट निवासी 87 वर्षीय बलवंत सिंह को सोमवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी 60 वर्षीय रामरतन को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
विशुना देवी को अस्थमा की दिक्कत थी
हालत बिगड़ने पर रविवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी सियाराम सिंह की 60 वर्षीय पत्नी विशुना देवी को अस्थमा की दिक्कत थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर शनिवार की रात जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 235 पुरुष, और 235 महिलाओं और 132 वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल से पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है, उसे सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में लाया गया था। दो मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे।