फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three of the martyrs will be honored Priwarijn

तीन शहीदों के परिवारीजन किए जाएंगे सम्मानित

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three of the martyrs will be honored Priwarijn
सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीआरपीएफ के तीन जवानोें की शहादत के बाद 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस पर जनता इंटर कालेज नौनेर में शहीद परिवार सम्मान समारोह मनाया जाएगा। कालेज के छात्र रहे तीनों सैनिकों के परिवारीजनों को सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय से सूचना भेजी गई है। कालेज प्रबंधन ने भी कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जनता इंटर कालेज नौनेर के छात्र रहे थाना दन्नाहार के कंजाहार निवासी सुनील कुमार यादव वर्ष 2001 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 13 नवंबर 2009 को माओवादियों से लड़ते हुए कंफाकुंडा ओडिशा में वह शहीद हो गए थे। कंजाहार निवासी सुनील कुमार पाल वर्ष 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए और 26 जुलाई 2009 को माओवादियों से लड़ते हुए उपेट छत्तीसगढ़ में उनको शहादत मिली। थाना किशनी के समदपुर निवासी सूरज सिंह यादव 1967 में भर्ती होने के बाद 23 अक्तूबर 1999 को उग्रवादियों से लड़ते हुए तमेनलांग मणीपुर में शहीद हुए। केंद्र सरकार की पहल पर ऐसे सपूतों की शहादत को सम्मान देते हुए सीआरपीएफ द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारीजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र ग्रेटर नोएडा के डीआईजी ने जनता इंटर कालेज नौनेर के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर शहीदों के परिवारीजनों को पुलिस स्मरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने को कहा है। डीआईजी ने शहीद विधवाओं को भी सूचना भेजी है। प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह चौहान ने शहीद विधवाओं सहित परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज राम सुचित सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed