फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three died including mother daughter in road accident in Mainpuri while condition of father and son critical

मैनपुरी में भीषण हादसा: मां-बेटी सहित तीन की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक; लुधियाना से बिहार जा रहा था परिवार

Sat, 21 Oct 2023 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

मैनपुरी में भीषण हादसा हो गया। यहां मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक है। परिवार के लोग लुधियाना से बिहार जा रहे थे। 

विज्ञापन
Three died including mother daughter in road accident in Mainpuri while condition of father and son critical
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा करहल थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। मधुबनी, बिहार के निवासी राजीव झा लुधियाना की एक टेक्सटाइल कपंनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहे थे। शनिवार की सुबह राजीव अपनी पत्नी शिखा झा और बेटी शिर्या झा (17) व बेटे आदित्य झा के साथ लुधियाना से बिहार जाने के लिए कार से निकले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: जेसीबी की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक; मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी महाराजगंज (यूपी) जिले के नोतलवा निवासी वीरेंद्र मिश्रा चला रहे थे। करहल थाना क्षेत्र में कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में शिर्या, शिखा और वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि राजीव व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीर रुक गए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: पूर्व मंत्री के मकान का किरायेदार ने पत्नी के नाम करा दिया बैनामा, चार नामजद; पुलिस कर रही जांच

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed