{"_id":"6a1ada0e0f6ea59c5e0d7050","slug":"three-accused-arrested-in-waris-ali-murder-case-in-mainpuri-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वारिस अली हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की जमीन हड़पने को रची साजिश; मास्टरमाइंड शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वारिस अली हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की जमीन हड़पने को रची साजिश; मास्टरमाइंड शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 30 May 2026 06:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 30 May 2026 06:08 PM IST
सार
मैनपुरी के कुरावली में वृद्ध वारिस अली की हत्या करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश के तहत की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड शिक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी में वारिस अली हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला कौआटोला निवासी वृद्ध वारिस अली की हत्या करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड शिक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मोहल्ला कौआटोला निवासी वारिस अली का शव 20 मई को फतेहजंगपुर अंडरपास के पास मिला था। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक की पुत्री स्वालिहा ने कुछ लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वारिस की एक जमीन का बैनामा कराया गया था, जिसके एवज में 35 लाख रुपये भी दिए गए थे। गहन जांच में इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन