फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   This kind of cleaning drains, little rain Ufne

यह कैसी नालों की सफाई, जरा सी बारिश में उफने

Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
This kind of cleaning drains, little rain Ufne
heavy water logging in dehradun due to rain
यह कैसी नालों की सफाई, जरा सी बारिश में ही शहर में हर तरफ जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। जलनिकासी न होने के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है। इतना ही पानी घरों में तक भर रहा है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न इलाकों में जलभराव न होने पाए इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र में 73 नाले बनाए गए हैं। इनमें से कुछ नाले ऐसे हैं जो तमाम प्रयास के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाते। क्रिश्चियन मैदान के सामने से नटराज होटल वाली गली होते हुए ईशन नदी की ओर जाने वाला नाला पूरी तरह साफ न होने से प्रति वर्ष जलभराव का कारण बनता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। कुछ यही हाल गाड़ीवान के संतोषी माता मंदिर से राजा के ताल में गिरने वाले नाले का भी है। करहल चौराहे से ओडेंन्य के खारिजा नाला में गिरने वाला नाला भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाड़ीवान, मंडी धर्मदास, मोहल्ला छपट्टी, किला बजरिया, राजीव गंाधी नगर, नई मंडी आदि क्षेत्रों में जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में घर में भी पानी घुस जाता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। राजीव नगर कालोनी निवासी आनंद कुमार का कहना है नालों की सफाई पूरी तरह से नहीं हो सकी है। वहीं जलनिकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। इससे जलभराव हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पालिका ने इंतजाम किए हैं। जहां से जलभराव की सूचना मिलती है वहा पानी निकलवाने के लिए मशीन भेज दी जाती है।
रामपाल यादव, ईओ नगरपालिका परिषद, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed