{"_id":"650592e50c7e3245f90967da","slug":"thirty-dengue-patients-admitted-to-dictrict-hospital-in-mainpuri-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 24 घंटे में 30 किए गए भर्ती; लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 24 घंटे में 30 किए गए भर्ती; लोगों में दहशत का माहौल
Sat, 16 Sep 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:05 PM IST
सार
मैनपुरी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 30 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। गांव से लेकर शहर तक लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Agra News : डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 18 बुखार पीड़ितों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एक महीने से जिले में बुखार के मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। पाइरेक्सिया के साथ ही डेंगू के मरीज भी बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में कराई गई एलाइजा जांच में चांदा निवासी संतोष कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अक्षय, परिगवां निवासी नरायण हरि के 13 वर्षीय पुत्र चंदन, आवास विकास निवासी जितेंद्र कुमार की 27 वर्षीय पत्नी नीतू, भोगांव के जैतूलपुर निवासी रामजीत के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी 27 वर्षीय सरताज डेंगू पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 18 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। वहीं दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में शनिवार को 1052 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।