फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cheater caught during PET; had a Bluetooth device in his ear

Mainpuri News: पीईटी में पकड़ा गया नकलची, कान में लगा रखा था ब्लूटूथ

Mon, 02 Nov 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cheater caught during PET; had a Bluetooth device in his ear
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान एक केंद्र में अभ्यर्थी को कान में ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। हाई-टेक नकल के खुलासे से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर स्थित कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को पीईटी की प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे थी। परीक्षा केंद्र की प्रधानाचार्या एवं केंद्र अधीक्षक प्रभा कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान करीब 10:30 पर कक्ष संख्या-4बी में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी राकेश कुमार पुत्र कमलेश कुमार पटेल निवासी ढोकारी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज रोल नंबर 10699298 और सीट नंबर-3 की हरकतें संदिग्ध लगी। कक्ष निरीक्षक आलोक कुमार और दिनेश सोलंकी ने इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को दी।
विज्ञापन

एजेंसी के अधिकारी विपिन और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली गई। उसके कान से एक ब्लूटूथ बड्स और खिड़की के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ब्लूटूथ बड्स और डिवाइस को अंडरवियर में छिपाकर सुरक्षा चक्र को चकमा देकर परीक्षा हॉल तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परीक्षा में एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। उसे गिरफ्तार कर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर लाया था। गणेश प्रसाद साहा, एसपी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed