{"_id":"650ec7cdd9a2671d7803e715","slug":"thieves-entered-house-through-shop-by-breaking-shutter-in-mainpuri-stole-jewelry-and-cash-worth-lakhs-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: शटर तोड़कर दुकान के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी की पार; जागरण में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: शटर तोड़कर दुकान के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी की पार; जागरण में गया था परिवार
Sat, 23 Sep 2023 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Sep 2023 04:41 PM IST
सार
मैनपुरी में शटर तोड़कर दुकान के रास्ते चोर घर में घुसे। आलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी पार की। परिवार के लोग भगवान गणेश जी के जागरण में गए थे।
विज्ञापन
थाना एलाऊ, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात चोर शटर तोड़कर दुकान के रास्ते घर में घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी संजीव सक्सेना इलाहबांस तिराहा के पास हार्डवेयर की दुकान किए हुए हैं। दुकान के पीछे बने घर में वह परिवार के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार की रात संजीव गांव में स्थापित किए गए भगवान गणेश जी के कीर्तन में शामिल होने गए थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजे जब वह घर लौट कर आए तो देखा कि शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर के एक कमरे में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी, उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें...फिर उठाया हैरान करने वाला कदम
विज्ञापन
गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। संजीव ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर और काउंटर में रखी कुछ नकदी चोरी कर ले गए। बताया कि एक साल पहले भी उनके यहां चोरी हो चुकी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।