{"_id":"650980d7568cd94d8502074f","slug":"thieves-broke-into-house-and-took-away-jewellery-and-cash-worth-five-lakh-in-mainpuri-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर; उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर; उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी
Tue, 19 Sep 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2023 04:38 PM IST
सार
मैनपुरी में दरवाजे पर घर के लोग सो रहे थे। आधी रात शातिर तरीके से चोर घुसे। वह पांच लाख के जेवर और नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
चोरी। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव में हुई। गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी औार बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में बाहर से लगी कुंडी को खोल लिया और अंदर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दबे पांव वहां से निकल गए। सोमवार की सुबह जब पत्नी और पुत्रवधू जागे और अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर उधर बिखरा था।
यह भी पढ़ेंः- बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक
राजवीर ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजवाला, मंगलसूत्र, तीन सोने की हाय, पांच जोड़ी पायल, कुंडल सहित करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।