Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A ceremonial procession of Lord Chitragupta was taken out, accompanied by a musical band.

Mainpuri News: बैंड-बाजों के साथ निकली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession of Lord Chitragupta was taken out, accompanied by a musical band.
फोटो 33 शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती करते पदाधिकारी और समाज के लोग। संवाद
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार शाम भाईदूज पर शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुरानी मैनपुरी स्थित किला से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां समाज के बुजुर्गों के साथ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का विधि-विधान से पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें देवी-देवताओं और कायस्थ समाज के महापुरुषों की 20 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए गए। बैंड-बाजों की धुन, सजे हुए वाहन और रोड शो आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रमोद सक्सेना, राजू सक्सेना, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, कुसुमलता श्रीवास्तव, डॉ. आशा सक्सेना, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अमित जौहरी, विकास नंदन कुलश्रेष्ठ, शिवम सक्सेना शिवा, रजत सक्सेना, आयुश सक्सेना, अंकित जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरती के साथ हुआ समापन
शोभायात्रा मदार दरवाजा, मोहल्ला कटरा, रायजादा रोड, घंटाघर चौक, लेनगंज, सिटी पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, संता-बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड, गाड़ीवान और आगरा रोड होते हुए घंटाघर चौक स्थित कायस्थ सभा मंदिर पहुंची। यहां धार्मिक वातावरण के बीच शोभायात्रा का समापन हुआ।

फोटो 33 शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती करते पदाधिकारी और समाज के लोग। संवाद

फोटो 33 शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती करते पदाधिकारी और समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed