Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Trains crowded on Bhai Dooj; passengers had to struggle to secure seats.

Mainpuri News: भाईदूज पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 11 Nov 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Trains crowded on Bhai Dooj; passengers had to struggle to secure seats.
फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।
मैनपुरी। भाईदूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनों को सफर में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैनपुरी जंक्शन से होकर गुजरने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। पहले से खचाखच भरी ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मच गई। सामान्य बोगियों में सीट पाने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भी फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भाईदूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनें सुबह से ही सफर पर निकलीं। इसके चलते मैनपुरी जंक्शन से होकर गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस, टूंडला-फर्रुखाबाद और कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनें स्टेशन पहुंचीं तो उनमें पहले से ही काफी भीड़ थी। ऐसे में प्लेटफाॅर्म पर खड़े यात्रियों को बोगियों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। त्योहार स्पेशल वडोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन




महिलाओं और बच्चों को हुई परेशानी
ट्रेनों में पर्याप्त जगह नहीं मिलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। भीड़ के चलते सामान्य बोगियों में बैठने के लिए सीट मिलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस स्टैंड पर सन्नाटा, बाईपास पर यात्रियों की भीड़
कचहरी रोड स्थित मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड पर बुधवार को इक्का-दुक्का यात्री ही नजर आए। इसके विपरीत ईशन नदी पुल, सिंधिया तिराहा, भांवत चौराहा और करहल चौराहे पर यात्री बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। आगरा और दिल्ली मार्ग पर पर्याप्त बसें होने से यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।



बेवर बस स्टैंड पर सुबह से लगी रही भीड़
बेवर। डिपो के बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली और कानपुर मार्ग पर बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। एआरएम शिवपूजन सिंह ने बताया कि भाईदूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। जिन मार्गों पर बसों की संख्या कम है, वहां अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।



ट्रेन में भीड़ चल रही है। ऐसे में बोगी में जगह पाने और बैठने के लिए काफी परेशानी हो रही है। मैनपुरी में ट्रेनों की कमी ने हर त्योहार पर परेशानी बढ़ाई है। - गीता देवी, मैनपुरी



त्योहार के चलते ट्रेनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ है। यात्रियों की संख्या के मुकाबले जगह कम होने से सफर करना मुश्किल हो गया। - अवनीश कुमार, मैनपुरी




यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम के तहत बसों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। बसों को स्टैंड तक आने के कड़े निर्देश दिए गए थे, लेकिन यातायात पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग के चलते बसें ईशन नदी से सीधे बाईपास होते हुए निकल रही हैं। संजीव कुमार, एआरएम

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

फोटो 10 अवनीश कुमार, मैनपुरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed