फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There will be a blackout on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose.

Mainpuri News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होगा ब्लैक आउट

Tue, 20 Jan 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 20 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
There will be a blackout on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose.
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस 23 जनवरी को शाम छह बजे से आवास विकास, पंजाबी कॉलोनी में नागरिक सुरक्षा की ब्लैक आउट मॉक-ड्रिल के संबंध में बैठक की। अधिकारियों से कहा कि मॉकड्रिल के संबंध में तैयारियां समय से पूरी करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दोनों मोहल्लों में निरंतर मॉकड्रिल के बारे में लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जानकारी दें। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। सायरन ध्वनित होते ही सभी इलाकों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट करने के साथ ही नागरिकों द्वारा जमीन पर लेटकर शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि मॉकड्रिल के समय ठीक शाम छह बजे लाइट कट करें। अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अग्निशमन अधिकारी से कहा कि मॉकड्रिल वाले स्थानों पर समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि मॉकड्रिल वाले मोहल्ले में एंबुलेंस के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलक्टर शिव नारायण, आपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed