फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Then made four-lane, safety grill to forget

फोरलेन तो बनाया, सुरक्षा ग्रिल लगाना भूले

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Then made four-lane, safety grill to forget
मानकों की अनदेखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में फोर-लेन के अलावा अन्य मार्गों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है। निर्माण कार्य के बाद सड़क तो बना दी लेकिन सड़क किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। हाईवे पर सुरक्षा ग्रिल न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व में हुए हादसों के बाद भी पीडब्ल्यूडी कोई सबक लेना नहीं चाहती।
विज्ञापन

शहर से गुजर रही फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कुरावली से होकर फोरलेन ईशन नदी, राधारमन रोड, स्टेशन रोड होते हुए इटावा मार्ग से जुड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क के बीच डिवाइडर तो बना दिए लेकिन सड़क किनारे सुरक्षा ग्रिल नहीं लगाई गई। ईशन नदी से कुरावली के लिए यू-टर्न लेते ही सड़क के दोनों ओर गहरी खाई है। मगर यहां पर भी पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा ग्रिल लगाना जरूरी नहीं समझा। हाईवे से तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा इंतजाम न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग चैन की नींद सो रहा है। जिले में कई मार्गों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।  
विज्ञापन


वर्ष 2016
हादसा नंबर-1 पाम आइल से भरा टैंकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। पाम आयल फैलने के साथ ही चालक परिचालक घायल हो गए थे।

हादसा नंबर-2 किशनी से नेजा चढ़ाकर थाना एलाऊ स्थित गांव लौटा रहा ट्रैक्टर खाई में पलटने से 13 से अधिक लोग घायल हुए थे।

हादसा नंबर-3 थाना बिछवां क्षेत्र में सवारियों से भरा टेंपो खाई में पलटने से छह से अधिक सवारियां घायल हो गईं थीं।

हादसा नंबर-4 मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ट्रक से भिड़ंत के बाद डीसीएम खाई में पलटने से चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसा नंबर-5 सोमवार को मैनपुरी किशनी मार्ग पर सड़क किनारे सुरक्षा ग्रिल न होने से वैगनआर कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहा आगरा निवासी युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मार्गों का निर्माण हो रहा है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और मानक के अनुसार ही सड़कों का निर्माण होगा। 
-चंद्रपाल सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed