{"_id":"6949abd32c935c4a2b00694d","slug":"the-young-mans-body-was-found-hanging-from-an-acacia-tree-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150948-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
करहल। गांव गोंदई के युवक का शव सोमवार को बबूल के पेड़ पर लटका मिला। तीन दिन पहले ही रिश्तेदार किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मोहित सिंह(20) का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूर बबूल के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन पहुंरे। पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार किशोरी से प्रेम प्रसंग की वजह से उसके परिजन ने पुत्र को मार डालने की धमकी दी थी। उन्होंने ही पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। बताया कि तीन दिन पहले किशोरी का शव भी फंदे पर लटका मिला था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के मामले में किशोरी की मौत से एक दिन पहले ही समझौता भी हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। शव को मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद रिपोर्ट और परिजन की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करेगी।