{"_id":"6a04c3ba317c91b1880858c5","slug":"the-young-man-was-beaten-and-dragged-on-the-road-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-159330-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवक को पीटते हुए सड़क पर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवक को पीटते हुए सड़क पर घसीटा
विज्ञापन
कुसमरा। सदर बाजार में मंगलवार की देर रात पुलिस चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। वर्चस्व की इस लड़ाई में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बेरहमी से पीटते हुए घसीटकर चौकी तक ले गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दबोच लिया और सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी।
हमलावर उसे पीटते हुए सदर बाजार से कुसमरा चौकी तक ले गए। लगभग आधे घंटे तक चौकी परिसर में लोगों का हुजूम जमा रहा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चौकी के बिल्कुल करीब हुए इस बवाल और युवक के साथ की गई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग करने में चालान कर दिया।