{"_id":"574dced84f1c1b77071094a5","slug":"the-woman-s-body-was-found-hanging-on-the-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे पर लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे पर लटका मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव कमरे में पंखा पर लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया युवती गर्भवती थी। सोमवार को घरवालों ने उसके साथ मारपीट की थी। परिवारीजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव अहमलपुर निवासी सुप्रिया (19) का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदा पर लटकता मिला। घरवालों ने बताया सुप्रिया देर रात कमरे में सोने के लिए चली गई थी। उसने फांसी कब और क्यों लगाई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। सूत्र बताते हैं कि युवती गर्भवती थी। युवती के पड़ोस के ही एक गांव निवासी युवक से संबंध थे। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी थी। सोमवार रात को घरवालों ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया।
कहीं ऑनर किलिंग तो नहीं
गांव अहमलपुर में सुप्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और गर्भवती होना ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहा है हो सकता है कि युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने ही उसकी हत्या कर शव को फंदा पर लटकाया हो।