फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The warehouse was looted by British farmers in Ilabans

इलाबांस में किसानों ने का लूटा था अंग्रेजों का गोदाम

Wed, 10 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 10 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
आजादी के लिए सन् 1857 की लड़ाई में जिले के किसानों ने थाना एलाऊ के गांव इलाबांस में अंग्रेजों का अन्न भंडार गोदाम लूटा था। युवाओं को साथ लेकर किसानों ंने लूटा हुआ अन्न आजादी के दीवानों को बांटा। किसानों की अगुवाई करने वाले दिहुली के जमींदार ठाकुर गंगा सिंह को लोग आज भी याद करते हैं। आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका तथा निर्भीकता की चर्चा क्षेत्र में आजादी की कहानियों में बढ़ चढ़कर सुनाई जाती हैं।
विज्ञापन


दिहुली के बुजुर्ग बताते हैं कि अंग्रेजों के साथ युद्ध में महाराजा तेज सिंह का साथ देने पर उनकी गढ़ी ध्वस्त कर दी गई। उनको अंग्रेजों ने गिरफ्तार भी किया मगर उन्होंने अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया। जबकि युवाओं और किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ने निकली फौजों को भोजन-पानी की व्यवस्था कर जंग ए आजादी में अपना योगदान दिया। 
विज्ञापन


मई 1857 में मेरठ विद्रोह के बाद मैनपुरी के महाराजा तेजसिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया। अंग्रेजों के खिलाफ मैनपुरी के किसान, युवा भी लामबंद होना शुरू हो गए। बरनाहल क्षेत्र के ग्राम दिहुली के जमींदार ठाकुर गंगा सिंह ने भी महाराजा तेज सिंह का साथ देने का संकल्प लेकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया। मैनपुरी राज्य को मिली स्वतंत्रता में उनके योगदान को कम नहीं आंका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास की जानकारी रखने वाले कहते हैं कि जब अंग्रेजी फौजों ने मैनपुरी पर तीन ओर से एक साथ आक्रमण किया और महाराजा तेज सिंह को किला छोड़ना पड़ा, तब गंगा सिंह अंग्रेजी सैनिकों की पकड़ में आ गए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं दी गईं। महाराजा तेज सिंह जब अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे, तब किसान और युवा भी आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। ग्राम इलाबांस में अंग्रेजों का विशाल अन्न भंडार गोदाम किसानों और युवाओं ने लूट लिया। गोदाम लुटने के बाद ही अंग्रेज मैनपुरी छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे। 

आजादी के इतिहास से पता चलता है कि जंग ए आजादी के दौरान जब जीटी रोड से देश को आजाद कराने का संकल्प लेकर फौजें दिल्ली की ओर कूंच कर रही थीं, तब जीटी रोड किनारे के ग्रामों के लोग फौजियों को भोजन-पानी की व्यवस्था करते थे। भोगांव से कुरावली तक प्रत्येक घर से भोजन के पैकेट एकत्रित कर फौजियों तक पहुंचाए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed