{"_id":"695d4d285211677e2000b7cd","slug":"the-unpaved-streets-of-kharpari-ward-will-be-paved-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151837-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खरपरी वार्ड की कच्ची गलियां होंगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खरपरी वार्ड की कच्ची गलियां होंगी पक्की
Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के खरपरी वार्ड की कच्ची गलियां जल्द पक्की कराई जाएंगी। मोहल्ले के लोगों की समस्या का संज्ञान लेते हुए चेयरमैन ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
खरपरी वार्ड में कई गलियां कच्ची पड़ी हुई हैं। इससे यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एक सप्ताह पहले चेयरमैन संगीता गुप्ता से मुलाकात कर मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया था। चेयरमैन को बताया कि वार्ड में कई गलियां आज भी कच्ची हैं। इससे यहां लोगों को निकलने में परेशानी होती है। चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को खरपरी वार्ड में कच्ची गलियां पक्की कराने का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर जेई निर्माण को आदेशित किया गया है। खरपरी वार्ड की गलियों में सीसी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वार्ड में सीसी सड़क निर्माण के लिए बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाएगा।