{"_id":"699ca73f13aa30083d00633a","slug":"the-teenager-who-left-home-angry-was-reunited-with-her-family-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154598-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर से नाराज होकर आई किशोरी को परिजन से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर से नाराज होकर आई किशोरी को परिजन से मिलाया
Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद एटा की रहने वाली एक किशोरी परिजन से नाराज होकर घर निकल गई। रविवार को किशोरी औंछा क्षेत्र के गांव नगला फेरती में मिली। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने जानकारी ली।
मिशन शक्ति की टीम किशोरी को लेकर थाने लेकर आई और मिशन शक्ति केंद्र में बैठा कर जानकारी ली। उसने बताया कि वह परिजन की डांट से नाराज होकर घर से चली आई थी। मिशन शक्ति केंद्र पर किशोरी को इस तरह से घरवालों से नाराज आने को लेकर समझाया गया, किशोरी को गलती का एहसास हुआ और परिजन के साथ जाने की बात कही। पुलिस ने किशोरी के माता पिता से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। कुछ देर बाद माता पिता थाने पहुंचे और नाराज होकर आई पुत्री से बात की। किशोरी ने परिजन के साथ चलने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने माता पिता की सुपुदर्गी में दे दिया। परिजन पुत्री को लेकर जनपद एटा स्थित घर चले गए।