{"_id":"5835d8fa4f1c1be73413bc5d","slug":"the-team-opposing-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने बुधवार की शाम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों को पब्लिक की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। कई जगह तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके चलते अधिकारी अभियान की खानापूरी करके चले आए।
बुधवार की शाम चार बजे एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अधिकार रामपाल यादव सहित कोतवाली पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। घंटाघर से बजाजा बाजार, संता बसंता चौराहा होते हुए सिटी पोस्ट आफिस तक चलाए गए अभियान में प्रशासन को कई जगहों पर जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। जब विरोध बड़ा तो अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूरी करके चले आए। दुकानों के बाहर रखे सामान को केवल हटावाया गया। कुछ जगहों पर तो जब टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को हटा लिया। कई जगहों पर तो टीम को कड़े विरोध का सामाना करना पड़ा। एसडीएम सदर का कहना है कि अतिक्रमण से लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है।