फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The sun is scorching hot, the temperature reaches 44 degrees.

Mainpuri News: सूरज के तेवर गर्म, 44 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 17 May 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The sun is scorching hot, the temperature reaches 44 degrees.
फोटो 33 धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद
मैनपुरी। सूरज के तेवर लगातार गर्म हो रहे हैं। इससे लोगों का बुरा हाल हो रहा है। भीषण गर्मी से आम जनमानस को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकतर मार्गों पर सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लू ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन

सूरज की तपिश और लू ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय अधिकतर इलाकों में सन्नाटा पसर जाता है। आलम ये है कि सुबह करीब 10 बजे से ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। वाहनों पर चलने वाले लोगों को लू के थपेड़ों ने दिनभर परेशान किया। हालांकि अवकाश होने के कारण लोग कम ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले से ही लू की चेतावनी जारी की थी। इसके अनुसार रविवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। घर से निकलने पर लोगों को धूप से बचने के उपाय करते देखा गया। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फसल और फलों का लू से करें बचाव
मौसम विभाग ने जहां लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दी है। वहीं किसानों और बागवानों को फसल और फलों का भी बचाव करने की सलाह दी है। लू चलने से इस समय मक्का, उर्द, मूंग और मूंगफली को नुकसान की संभावना है। इससे पत्तियों का सूखना, फूल झड़ना, फल कम बनना और उपज में कमी की संभावना है। इससे बचाव के लिए समय-समय पर हल्की सिंचाई करते रहें। पोटाश डालें और नमी कम न होने दें। इसके साथ ही मौसमी फल आम और लीची को भी लू से नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक आकाश यादव ने बताया कि आम और लीची को बचाने के लिए उनमें नमी बनाए रखें। नमी न होने से फल सूखकर गिरने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed