{"_id":"572e275e4f1c1bfc765cd11b","slug":"the-sister-gave-sharing-disputes-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में बहू को पिलाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में बहू को पिलाया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 07 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में बहू को पिलाया जहर, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हविलिया मेें जमीन के बंटवारे में सास ससुर ने बहू को जहर पिला दिया। विवाहिता कई घंटो तक तड़पती रही लेकिन ससुरालीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। देर शाम घर पहुंचे पति ने गंभीर हालत में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी अतर सिंह ने पुत्री सुनील (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी संजय कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से भाईयों में जमीन के बंटवारे का विवाद शुरू हो गया। तीन भाई संजय, रामरईस और अनिरुद्ध के बीच जमीन का बंटवारा भी कर दिया लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। गुरुवार को संजय किसी काम से बाहर चला गया। इस दौरान बहू और ससुर के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद ससुर श्याम सिंह, सास सावित्री, देवर रामरईस और देवरानी वीना ने सुनील को सुबह 10 बजे जहर पिला दिया। पिता का आरोप है कि सात घंटो तक पुत्री तड़पती रही लेकिन ससुरालीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। पति संजय ने बताया कि शाम पांच बजे जब वो घर पहुंचा तो पत्नी तड़प रही थी। वो उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ससुरालीजन अस्पताल से भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है।